कितना है क्रिएटर इकोनॉमी का मार्केट साइज? ऑनलाइन सीखने की मांग कई गुना बढ़ी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Gurugram Based Startup: एक समय में कंटेंट निर्माण को मात्र मनोरंजन की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता था. लेकिन आज की तारीख में कंटेंट निर्माण ऑनलाइन बिजनेस आइडियाज को साकार करने, सेल्स बढ़ाने और ऑनलाइन पैसा कमाने की एक मूल आवश्यकता है. पूरे विश्व में 5 करोड़ से भी अधिक संख्या में लोग स्वयं को क्रिएटर्स के रूप में पहचानते हैं. स्मार्टफोन और इंटरनेट की उपलब्धि ने भावी क्रिएटर्स के लिए कंटेंट मॉनेटाइजेशन के रास्ते खोल दिए हैं.
कितना है क्रिएटर इकोनॉमी का मार्केट साइज?
STATISTA की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि क्रिएटर इकोनॉमी का मार्केट साइज 5 वर्षों में आठ गुना बढ़ा है, जो 2016 में 1.7 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2021 में लगभग 14 बिलियन डॉलर हो गया है. लेकिन कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या में आई इस तेजी के चलते जहां कॉम्पटीशन बढ़ा है. वहीं अब इसके मॉनेटाइजेशन स्तर पर भी कॉम्पटीशन का प्रतिकूल असर पड़ा है. अत: क्रिएटर्स अपने मौजूदा इनकम सोर्सेज को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विकल्प भी तलाश रहे हैं. आने वाले समय में कंटेंट मॉनेटाइजेशन हेतु डिजिटल प्रोडक्ट्स की सेल्स का ट्रेंड जोर पकड़ेगा. कई प्रगतिशील क्रिएटर्स ने पहले ही ऑनलाइन कोर्सेज, वेबिनार्स और सब्स्क्रिप्शन्स द्वारा अपना ऑनलाइन कोचिंग बिजनेस लॉन्च करके अपनी आमदनी में कई गुणा बढ़ोतरी की है. इन माध्यमों के द्वारा एक महत्वाकांक्षी आय अर्जित करने, डिस्ट्रीब्यूशन और दर्शकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए खुद का एक मंच होना जरूरी है.
टेक्निकल बाधाएं आड़े आती हैं
स्वयं की एकेडमी द्वारा कंटेंट मॉनेटाइजेशन के इच्छुक क्रिएटर्स के लिए कई टेक्निकल बाधाएं आड़े आती हैं. वेबसाइट, कोर्स बनाने की क्षमता, सिक्योरिटी, होस्टिंग इत्यादि से जुड़ी कई विषमताओं के अलावा क्रिएटर्स के सामने, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को मुनाफे में बेचने के तरीकों के लिए एक सुचारू ईकोसिस्टम को जुटाना भी, एक कड़ी चुनौती है. यही कारण है कि अनुभवी Founders किन्नर एन सच्चदेव और राखी वाधवा ने गुरुग्राम स्थित एक स्टार्टअप Knorish की सह-स्थापना की, जो कंटेंट क्रिएटर्स, ट्रेनर्स, विशेषज्ञों और व्यवसायियों को अपनी ऑनलाइन एकेडमी लॉन्च करने में मदद करता है. Knorish एक नो-कोडिंग प्लेटफॉर्म है जो कोर्स क्रिएटर्स को एक सम्पूर्ण ऑनलाइन सेट-अप प्रदान करता है. इसकी विशेषता में Knorish फनल बिल्डर शामिल हैं जोकि क्रिएटर्स को पूर्णत: ऑटोमेटेड सेल्स फनल बनाने और उनके व्यवसाय में 10X वृद्धि को बढ़ावा देता है.
ऑनलाइन सीखने की मांग कई गुना बढ़ी
'कोरोना महामारी के बाद, ऑनलाइन सीखने की मांग कई गुना बढ़ गई है. मात्र रिकॉर्डेड कंटेंट की जगह अब ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम द्वारा लाइव ऑनलाइन लर्निंग वर्कशॉप्स से सीखने का जमाना है. 33,000 से अधिक एक्सपर्ट्स, प्रोफेशनल्स और बिजनेस अपने ऑनलाइन कोर्स और वेबिनार 45 देशों के 10 लाख से भी ज्यादा यूजर्स तक Knorish की मदद से उपलब्ध करवाते हैं.' किन्नर एन सच्चदेव, सह-संस्थापक तथा सीईओ Knorish ने वार्ता के दौरान हमें बताया कि ऑनलाइन व्यवसाय के आवागमन के साथ भौगोलिक और लॉजिस्टिक संबंधी सीमाएं समाप्त हो जाती हैं. Knorish जैसे ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म के साथ क्रिएटर्स और बिजनेसमैन अपने ज्ञान और विशेषज्ञता को व्यापी दर्शकों के साथ दुनिया के किसी भी कोने से साझा करते हैं और सफलतापूर्वक कंटेंट मॉनेटाइजेशन भी करते हैं.