World वर्ल्ड: ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्वो कार्स की अप्रैल में वैश्विक बिक्री में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान कुल 58,881 वाहन बिके। खासकर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 32% की तेज गिरावट आई, जिससे यह सेगमेंट अब केवल 20% बिक्री में सिमट गया है।
हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों को मिलाकर कुल इलेक्ट्रिफाइड कारों की बिक्री में भी 16% की गिरावट रही, जो अब कुल बिक्री का 45% हिस्सा है।
कंपनी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ का दबाव है। इसी के चलते वोल्वो अपनी चीनी मालिक कंपनी गीली के साथ मिलकर लागत कम करने की रणनीति पर काम कर रही है, साथ ही अमेरिकी बाजार में अपने पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडलों की पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है।