China में 'स्मार्ट ड्राइविंग' और 'ऑटोनॉमस ड्राइविंग' शब्दों के इस्तेमाल पर रोक
World वर्ल्ड: चीन सरकार ने वाहन निर्माताओं को ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स के प्रचार में 'स्मार्ट ड्राइविंग' और 'ऑटोनॉमस ड्राइविंग' जैसे शब्दों के उपयोग से रोक दिया है। यह निर्देश चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को लगभग 60 वाहन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिया। सरकार का मानना है कि इन शब्दों का इस्तेमाल ग्राहकों को भ्रमित कर सकता है और तकनीकी समझ में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
मंत्रालय ने साथ ही यह भी साफ किया कि ऐसी तकनीकों के अपग्रेड को लेकर अब ज्यादा कड़े नियम लागू किए जाएंगे। बैठक का यह विवरण रॉयटर्स को प्राप्त एक ट्रांसक्रिप्ट से सामने आया है, जिसे बैठक में शामिल एक प्रतिनिधि ने भी सत्यापित किया है।