World वर्ल्ड: अमेरिका में अप्रैल 2025 के दौरान नई घरों की बिक्री में 10.9% की तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो बाजार की उम्मीदों से कहीं अधिक है। वाणिज्य विभाग के जनगणना ब्यूरो के अनुसार के अनुसार, नई घरों की बिक्री की सीजनली समायोजित वार्षिक दर 7,43,000 इकाइयों तक पहुंच गई है।
यह उछाल मुख्य रूप से बिल्डरों द्वारा कीमतों में की गई कटौती के चलते आया है, जिससे अधिक खरीदारों को आकर्षित किया जा सका। इससे पहले मार्च के आंकड़ों में संशोधन कर बिक्री को 6,70,000 इकाइयों पर लाया गया, जबकि पहले यह 7,24,000 बताई गई थी।