World वर्ल्ड: ब्रिटेन सरकार ने रविवार को 89 विदेशी उत्पादों पर अस्थायी रूप से आयात शुल्क खत्म करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम करना है। इनमें पास्ता, फलों के जूस, मसाले और नारियल तेल जैसे रोजमर्रा के सामान शामिल हैं।
ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड विभाग (DBT) के अनुसार, यह छूट जुलाई 2027 तक लागू रहेगी और इससे ब्रिटिश व्यवसायों को हर साल अनुमानित 17 मिलियन पाउंड की बचत होगी। ट्रेड सेक्रेटरी ने कहा कि इस कदम से वस्तुओं की कीमतें कम होंगी और व्यवसायों के लिए व्यापार करना आसान होगा।
सरकार ने यह भी बताया कि भारत, जीसीसी देशों, दक्षिण कोरिया और स्विट्ज़रलैंड जैसे व्यापार साझेदारों के साथ नए समझौतों पर तेज़ी से काम हो रहा है।