OnePlus के दो स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

वनप्लस के दो स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5 जी और वनप्लस नॉर्ड 2 टी की ग्लोबल लॉन्चिंग होगी।

Update: 2022-05-19 04:04 GMT

वनप्लस (OnePlus) के दो स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5 जी (OnePlus Nord CE2 Lite 5G) और वनप्लस नॉर्ड 2 टी (OnePlus Nord 2T) की ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। साथ ही वनप्लस नॉर्ड बड्स (OnePlus Nord Buds) को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus स्मार्टफोन और OnePlus Buds को ग्लोबल लॉन्च के साथ भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

OnePlus Nord 2T के स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट की मानें, तो वनप्लस ने नॉर्ड 2T को डाइमेंशन 1300 चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकताा है। वही वनप्ल नॉर्ड 2 टी में FHD + रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच AMOLED पैनल दिया जाएगा। फोन गोरिल्ला ग्लास 5 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन के रियर का मेन कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर वाला होगा। इसका अपर्चर f/1.8 होगा। साथ ही OIS-पॉवर्ड होगा। इसके अलावा IMX355 सेंसर बेस्ड 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120° होगा। साथ ही 2MP का डेप्थ सेंसर सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 16MP IMX615 सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.4 है। पावर बैकअप के लिए 4,500mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा। जिसे 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

कीमत

OnePlus Nord 2T को 400 यूरो की कीमत में पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 300 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की आईपीएस एलसीडी पैनल दिया जाएगा। इसका स्क्रीन रेजॉल्यूसन 120 हर्ट्ज है। फोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। पोन 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को रियर में 64MP कैमरा दिया गया है।


Tags:    

Similar News

-->