World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को निप्पॉन स्टील द्वारा यू.एस. स्टील के अधिग्रहण की योजना को समर्थन देते हुए इसे एक "योजनाबद्ध साझेदारी" बताया, जिससे अमेरिका में 70,000 नई नौकरियां बनने और $14 अरब का निवेश होने का दावा किया गया है।
जापानी कंपनी निप्पॉन स्टील ने कहा कि डील मंजूर होने पर वह अमेरिका में नई स्टील मिल सहित $14 अरब तक का निवेश करेगी। ट्रंप ने बताया कि निवेश का अधिकांश हिस्सा अगले 14 महीनों में किया जाएगा।
यू.एस. स्टील ने इस साझेदारी को अमेरिका की स्टील इंडस्ट्री के लिए “ऐतिहासिक अवसर” बताया है, वहीं निप्पॉन स्टील ने इसे एक गेम चेंजर करार दिया।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप द्वारा इस्तेमाल किया गया साझेदारी शब्द पूर्ण अधिग्रहण को संदर्भित करता है या किसी अन्य समझौते को।