US स्टील पर जापानी अधिग्रहण पर ट्रंप की आपत्ति

Update: 2025-04-14 10:05 GMT

World वर्ल्ड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि किसी विदेशी कंपनी को U.S. Steel का नियंत्रण नहीं मिलना चाहिए। यह बयान जापान की निप्पॉन स्टील द्वारा 15 अरब डॉलर में अमेरिकी स्टील कंपनी के अधिग्रहण की कोशिशों को झटका दे सकता है।

पिछले सप्ताह भी ट्रंप ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि “U.S. Steel जापान को चला जाए। हालांकि, दोनों कंपनियों ने बाद में कहा कि वे अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर एक बड़ा निवेश सुनिश्चित करने पर काम कर रही हैं।

ट्रंप ने यह टिप्पणी फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन में की। इस सौदे पर जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और ट्रंप के बीच फरवरी में बातचीत भी हुई थी। इशिबा ने जापानी संसद में कहा कि अधिग्रहण और निवेश के बीच फर्क अमेरिकी कानून के अनुसार देखना होगा, ताकि कंपनी अमेरिकी बनी रहे और जापानी हित भी सुनिश्चित हो सकें।

यह सौदा दिसंबर 2023 में घोषित किया गया था, लेकिन शुरुआत से ही इसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है


Tags:    

Similar News