ट्रंप प्रशासन ने Renewable ऊर्जा परियोजनाओं पर शुल्क में कटौती वाले नियम को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की
World वर्ल्ड: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने Renewable ऊर्जा परियोजनाओं पर शुल्क में कटौती वाले नियम को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की। आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी दी कि यह प्रस्ताव सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए खोले जाने से पहले व्हाइट हाउस की समीक्षा के अधीन होगा।
2024 में लागू हुए इस नियम के तहत नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर लगने वाले शुल्कों में लगभग 80% की कटौती की गई थी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह नीति पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों जैसे तेल, गैस और खनिजों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार करती है।
यह निर्णय ट्रंप की पूर्ववर्ती जलवायु नीतियों को पलटने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।