World वर्ल्ड: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अमेरिका के व्यापार समझौते की घोषणा की है। उन्होंने यह एलान टाटा मोटर्स के ओनरशिप वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) की सोलिहल स्थित फैक्ट्री से किया, जिससे ऑटो उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस समझौते के तहत ब्रिटेन से अमेरिका को निर्यात होने वाली कारों पर शुल्क 27.5% से घटाकर 10% कर दिया गया है, जो 1 लाख गाड़ियों की वार्षिक सीमा तक लागू होगा। इसके अलावा, स्टील पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और ब्रिटिश किसानों को अमेरिकी बाजार में 13,000 मीट्रिक टन बीफ निर्यात करने की छूट मिलेगी।
प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा कि यह समझौता वैश्विक अनिश्चितता के समय ब्रिटेन की व्यापारिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ के साथ जारी व्यापार प्रयासों को भी रेखांकित किया।