आज सोने की कीमत में आया उछाल और चांदी हुई सस्ती, जानें आज का तजा भाव

अगर आप आज सोने-चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसके ताजा भाव की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Update: 2022-01-04 05:27 GMT

अगर आप आज सोने-चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसके ताजा भाव की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो सोने की कीमत में उछाल आया है, जबकि चांदी का भाव टूटा है। सोने के दाम में 0.07 फीसदी की तेजी आई है और इसके साथ ही दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 47,751 रुपये हो गई है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 0.15 फीसदी टूटकर 61,646 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Tags:    

Similar News