Motorola के इन स्मार्टफोन्स को मिल रहा सबसे बड़ा ऐंड्रॉयड अपडेट...जाने कीमत और फीचर्स

Samsung, Google, Vivo, OnePlus, Xiaomi समेत दुनिया की कई पॉप्युलर स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने कई स्मार्टफोन्स को Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है

Update: 2021-02-12 01:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कSamsung, Google, Vivo, OnePlus, Xiaomi समेत दुनिया की कई पॉप्युलर स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने कई स्मार्टफोन्स को Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है और कई मोबाइल्स को अपडेट कर रहे हैं, जिससे उनमें बेहतर फीचर्स आए और लोगों को इस्तेमाल करने में ज्यादा सुविधा हो। अच्छी कंपनियां अपने मोबाइल्स को लगातार अपडेट करती रहती हैं। हालांकि, मोटोरोला भी इसी कोशिश में लगी रहती है कि उसके मोबाइल्स में भी बेहतर अपडेट्स आए और लोगों को मोटोरोला फोन इस्तेमाल करने में मजा आए। अब मोटोरोला के कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी ऐंड्रॉयड 11 अपडेट होंगे और इससे फोन और बेहतर हो जाएगा।

Motorola Moto G Stylus में जल्द
बीते साल सितंबर में Android 11 लॉन्च किया गया था और अब तक मोटोरोला अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ऐंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेट नहीं कर पाई है। अब खबर आ रही है कि Motorola Moto G Stylus में जल्द ऐंड्रॉयड 11 अपडेट आ जाएगा। इसके साथ ही फ्लैगशिप Moto Z सीरीज के स्मार्टफोन्स के ऑपरेटिंग सिस्टम भी अपडेट होंगे।
Motorola Smartphons Android 11 Update On Multiple Device 1
मोटोरोला के फ्लैगशिप मोबाइल मोटो रेजर में आएंगे धांसू अपडेट
ये सारे स्मार्टफोन्स होंगे अपडेट
आने वाले समय में मोटोरोला के जिन स्मार्टफोन्स में Android 11 अपडेट आएंगे, उनमें Motorola Moto G Stylus, Motorola Moto Razr 2019, Motorola Moto G8 Power, Motorola Moto G8, Motorola Moto G8 Plus, Motorola Moto G Power, Motorola One Hyper, Motorola One Action, Motorola One Vision, Motorola Moto Z4 जैसे मोबाइल्स का नंबर पहले आता है।
Motorola Smartphones Android 11 Update On Multiple Device 2
मोटोरोला के कई स्मार्टफोन्स हो जाएंगे और बेहतर
कुछ और मोबाइल्स का नंबर
आने वाले समय में Motorola razr 5G, Motorola razr 2019, Motorola edge, Motorola edge+, Motorola one 5G, Motorola one action, Motorola one fusion, Motorola one fusion+, Motorola one hyper, Motorola one vision, Moto g 5G, Moto g 5G plus, Moto G Fast, Moto G Power, Moto G Pro, Moto G Stylus, Moto G9, Moto G9 Play, Moto G9 plus, Moto G9 Power, Moto G8, Moto G8 Power और Lenovo K12 Note जैसे स्मार्टफोन्स में भी ऐंड्रॉयड 11 अपडेट आएंगे।
Sunil Sirohi
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म


Tags:    

Similar News

-->