ये हैं भारत की ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली टॉप कारें, कीमत भी बेहद काम

हर वर्ग के लोगों का सपना होता है कि वो एक न एक दिन पर्सनल फोर व्हीलर खरीदें, जिसमें परिवार के साथ बैठकर यात्रा करें। लेकिन बजट के कारण लोग अक्सर पीछे हट जाते हैं

Update: 2022-02-14 02:38 GMT

हर वर्ग के लोगों का सपना होता है कि वो एक न एक दिन पर्सनल फोर व्हीलर खरीदें, जिसमें परिवार के साथ बैठकर यात्रा करें। लेकिन बजट के कारण लोग अक्सर पीछे हट जाते हैं, क्योंकि कारें बाइक की तुलना में थोड़ी महंगी आती हैं। अच्छी कार खरीदने के लिए आपको 5 लाख तक का बजट तो बनाना ही पड़ेगा। अगर आप इतना पैसा खर्च कर सकते हैं, तो आप एक दम चमचमाती हुई न्यू कार अपने घर कम बजट में भी ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध ऐसे टॉप 5 किफायती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कारों के बारे में...

वैगनआर लगातार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली भारतीय कारों में से एक रही है। इसे फाइव-स्पीड एएमटी यूनिट से लैस करना एक स्मार्ट कदम था। यह सुविधा और माइलेज के मामले में कहीं अधिक है। वैगनआर के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत लगभग 6 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है और 6.25 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है।

डैटसन 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5 लाख (एक्स शोरूम) से कम है। यह कार शहरी इलाकों में यात्रा करने के लिए बनाई गई है। इससे आप शानदार ओवरटेकिंग चाल की उम्मीद न करें।

क्विड भारत में रेनॉल्ट के सबसे सफल मॉडलों में से एक है। इसमें पांच-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स उपलब्ध है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ Kwid RXL की कीमत 5 लाख (एक्स शोरूम) से अधिक है, जबकि Climber AMT Opt DT वेरिएंट की कीमत लगभग 5.80 लाख (एक्स शोरूम) है।

Maruti Suzuki S-Presso

यह कार 1.0-लीटर इंजन द्वारा संचालित है। S-Presso में पांच-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे एक बढ़िया विकल्प बनाता है। S-Presso VXI AT की कीमत लगभग 5.05 लाख (एक्स शोरूम) है, जो VXI Plus AT वेरिएंट के लिए ₹5.21 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है।


Tags:    

Similar News