ये हैं 2022 का बेस्ट लैपटॉप, जाने कीमत और खासियत

कोरोना वायरस महामारी के कारण ज्यादातर चीजें अब ऑनलाइन हो गई है। लोगों अपना लगभग सारा काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों के बीच लेटेस्ट गैजेट्स, स्मार्टफोन्स और लैपटॉप का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

Update: 2022-04-07 03:01 GMT

कोरोना वायरस महामारी के कारण ज्यादातर चीजें अब ऑनलाइन हो गई है। लोगों अपना लगभग सारा काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों के बीच लेटेस्ट गैजेट्स, स्मार्टफोन्स और लैपटॉप का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आज हम 2022 के बेहतरीन लैपटॉप की बात करेंगे।

Dell XPS 17 9710 (डेल XPS 17 9710)

Dell XPS 17 9710 लैपटॉप स्लिम है और इसमें 17 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप को डिजाइन कार्यों के लिए बनाया गया है। लेकिन अगर आप जटिल 3D प्रोजेक्ट्स या इफेक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050-3060 GPU दिया गया है।Dell XPS 17 9710 लैपटॉप में Intel Core i7 प्रोसेसर मिलता है।

HP Pavilion 14( HP पवेलियन 14)

यह लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक बजट लैपटॉप है,जिसमें 14 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। HP Pavilion 14 में Intel Core i3-i7 प्रोसेसर और Intel Iris Xe GPU मिलता है। इसमें 16GB तक मेमोरी और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें USB-C, USB-A पोर्ट, HDMI और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

यह लैपटॉप वीडियो एडिटिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 16 इंच का OLED डिस्प्ले है, 4K रेजॉल्यूशन 100% DCI-P3 कलर गैमेट कवरेज मिलता है। Asus ProArt Studiobook 16 OLED लैपटॉप में AMD Ryzen 5 प्रोसेसर और AMD Radeon Vega 7 or NVIDIA GeForce RTX 3050-3070 GPU दिया गया है। इसमें 32GB तक मेमोरी और 2TB तक स्टोरेज मिलता है।

HP Spectre x360 (HP स्पेक्टर x360)

यह बेस्ट 2-इन-1 लैपटॉप में आता है। इसमें Intel Core i7 प्रोसेसर और Intel Iris Xe GPU दिया गया है। HP Spectre x360 में 13.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16GB की मेमोरी और 512GB स्टोरेज दिया गया है।

Microsoft Surface Laptop 4 (माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप 4)

इस लैपटॉप में 15 इंच तक का डिस्प्ले मिलता है। Microsoft Surface Laptop 4 में Intel Core i5-i7 प्रोसेसर और Intel Iris Xe GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB तक की मेमोरी और 1TB तक स्टोरेज मिलता है।


Tags:    

Similar News

-->