सबसे ज्यादा बिकी Mahindra की ये 3 गाड़ियां

भारत की पॉपुलर ऑटो मेकर कंपनी महिंद्रा लगातार अपने यूटिलिटी व्हीकल्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही है

Update: 2022-02-13 07:55 GMT

भारत की पॉपुलर ऑटो मेकर कंपनी महिंद्रा लगातार अपने यूटिलिटी व्हीकल्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। देश में कुल यात्री वाहनों की बिक्री के मामले में महिंद्रा चौथे नंबर पर रही है। जनवरी 2022 में महिंद्रा ने कुल 19,807 यूनिक्स की बिक्री की। यहां हम आपको बीते महीने महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं:

Mahindra Thar
महिंद्रा ने नई जनरेशन थार को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था। पिछले 1 साल में इस गाड़ी की जमकर बिक्री हुई है। वहीं बीते महीने यह महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है। जनवरी 2022 में महिंद्रा थार एसयूवी की 4,646 यूनिट्स बिकी हैं। जो जनवरी 2021 में बिकीं 3,152 यूनिट्स के मुकाबले 47 फीसदी ज्यादा है। थार दो इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर, mStallion पेट्रोल इंजन (150bhp और 320Nm) और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन (130bhp और 320Nm) में आती है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन में आती है।
Mahindra XUV300
महिंद्रा एक्सयूवी300 कंपनी की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार रही है। जनवरी 2022 में इसकी 4,550 यूनिट्स बिक पाईं। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 109bhp और 200Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 115bhp और 300Nm का टार्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वर्जन 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन में आती है, जबकि डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तक सीमित है।
Mahindra XUV700
महिंद्रा एक्सयूवी700 को भी लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बीते महीने इस एसयूवी की 4,119 यूनिट्स बिकी हैं। कंपनी ने इस कार को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया है। दिवाली तक इसे 70 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल गए थे। इस SUV में थार की तरह 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (200PS और 380Nm) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185PS और 450Nm) मिलता है।


Tags:    

Similar News

-->