जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Micromax ने अपने IN note 1 Smartphone की कीमत में कटौती की है. इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. Micromax IN note 1 को यूजर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला. जब इसे लॉन्च किया गया था तब इसके 4 GB RAM+64 GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये थी. अब इसकी कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है. तो आइए जानते हैं कि माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की नई कीमत और इस पर मिलने वाले अन्य ऑफर्स...

Micromax IN Note 1 Price And Offers

इस फोन के सिर्फ एक वेरिएंट की कीमत कम की गई है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये कम करके 9,499 रुपये कर दी गई है. इस पर 1,500 की कटौती की गई है. इसके अन्य वेरिएंट पर कोई कटौती नहीं हुई है. कार्ड ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. यह डिस्काउंट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल के दौरान दिया जाएगा जो 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा. इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है.

Micromax IN note 1 के स्पेसिफिकेशन्स

यह मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 48MP का AI क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है. तीसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. वहीं, 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.

Micromax IN note 1 के अन्य फीचर्स

फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W चार्जर के साथ आती है. दूसरी ओर, माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में 6.67-इंच का पंच-होल अल्ट्रा-ब्राइट FHD+, एज टू एज डिस्प्ले है जो आपके देखने के अनुभव को बढ़ाता है। यह एंड्रॉइड 10 पर काम करता है.

Tags: