World वर्ल्ड: टेस्ला जल्द ही चीन से अपने दो प्रमुख मॉडलों साइबरकैब और सेमी ट्रक के लिए आवश्यक पुर्ज़े अमेरिका भेजना शुरू करेगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार शुल्क को लेकर समझौता हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, इस समझौते के बाद टेस्ला ने अपनी पहले रुकी हुई आपूर्ति योजनाएं दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे पहले ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर शुल्क 145% तक बढ़ाने के कारण यह योजना टाल दी गई थी।
अब जबकि शुल्कों में ढील दी गई है, टेस्ला अक्टूबर से दोनों मॉडलों का परीक्षण उत्पादन शुरू करने और 2026 तक बड़े पैमाने पर निर्माण का लक्ष्य रख रही है। टेक्सास में साइबरकैब और नेवादा में सेमी ट्रक का निर्माण प्रस्तावित है।