World वर्ल्ड: एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला कंपनी की तिमाही रिपोर्ट से पहले निवेशकों की नजर दो अहम सवालों पर है, कंपनी की सस्ती कार कब आएगी । रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला ने अमेरिका में अपनी लोकप्रिय मॉडल Y की सस्ती संस्करण की योजना बनाई है, लेकिन इसका निर्माण कई महीनों तक टल गया है।
टेस्ला के लिए यह सस्ती कार बिक्री में गिरावट को रोकने का जरिया बन सकती है। दूसरी ओर, टेस्ला की पहली तिमाही में मुनाफा भी घटने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए लगातार छूट दे रही है।
इस बीच एलन मस्क की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर निवेशकों में चिंता है, जिससे टेस्ला की ब्रांड छवि और बिक्री दोनों पर असर पड़ा है। कैलिफोर्निया जैसे बड़े बाजार में कंपनी की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज हुई है।