लीडिंग साइकिल ब्रांड टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्ट्राइडर ने Contino ETB 100 and Voltic 1.7 इलेक्ट्रिक बाइक को भारत के लॉन्च कर दिया है। ये ई-बाइक शहरी युवाओं के लिए नए जमाने के इको-मोबिलिटी साधन हैं जो बेहतरीन सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ किफायती भी हैं। इन ई-बाइक्स की खास बात यह है, कि इन्हें केवल 6 पैसे प्रति किमी की रनिंग कॉस्ट से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं ये एक बार में चार्ज करने पर 60 किमी की राइडिंग रेंज तय कर सकती हैं।

3 घंटे में होगी फुल चार्ज
बता दें, Contino ETB 100 भारत की सबसे किफायती ई-बाइक और गेम-चेंजिंग प्रोडक्ट है, जो लगभग सभी भारतीय क्षेत्रों में ई बाइक चलाने के अनुभव में बदलाव लाने के माध्यम से उतारी गई है। वहीं दूसरी ओर स्ट्राइडर Voltic 1.7 की अपनी शक्तिशाली मोटर और भारी-भरकम लिथियम-आयन बैटरी के चलते यह सबसे ज्यादा कंपीटिटिव ई बाइक बन जाती है जिसे केवल 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, और इन दोनों ही ई-बाइक पर कंपनी 2 साल की वारंटी मुहैया करा रही है।

Tags: