बीते पांच दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया और शुरुआती गिरावट से संभलते हुए, बाजार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 367 अंक की तेजी लेकर 57,858 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी उछलकर एक बार फिर 17,200 के पार पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में 129 अंकों की तेजी आई और यह 17,278 के स्तर पर बंद हुआ।



Tags: