110cc वाले होंडा स्कूटर पर स्पेशल Discount, जानें कितने हजार का मिला छूट

दोपहिया वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर्स ने अपने 110 सीसी स्कूटर Honda Dio पर स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है। ऑफर के तहत इस स्कूटर पर 5 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।

Update: 2021-05-07 09:48 GMT
 जनता से रिश्ता वेबडेस्क |दोपहिया वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर्स (Honda 2Wheelers) ने अपने 110 सीसी स्कूटर Honda Dio पर स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है। ऑफर के तहत इस स्कूटर पर 5 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, यह कैशबैक सिर्फ SBI क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा। कैशबैक का फायदा उठाने के लिए EMI ट्रांजेक्शन करनी होगी। ऑफर का लाभ 1 मई से 30 जून तक लिया जा सकेगा।

Honda Dio BS6 की कीमत

होंडा डियो स्कूटर दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 63,273 रुपये है, जबकि डीलक्स वेरिएंट की कीमत 66,671 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होती है। स्कूटर पर 3500 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस कीमत पर इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS Jupiter और Honda Activa 6G जैसे स्कूटर्स के साथ रहता है।

स्कूटर का स्पोर्टी लुक

होंडा डियो स्पोर्टी लुक के साथ आता है। इसमें हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट ऐप्रन, पिलियन ग्रैब रेल के साथ स्टेप्ड-अप सीट, और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट मिलते हैं। स्डैंडर्ड मॉडल में हेलोजन हेडलैंप, एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, और ब्लैक व्हील्स दिए जाते हैं। जबकि डीलक्स वर्जन में LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, और गोल्ड-कलर वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें बीएस6 कंप्लायंट 109.51 सीसी का सिंगल सिलिंडर, फैन-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7.65hp की पावर और 9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसका वजन 103 किग्रा है। सेफ्टी के लिहाज से देखें तो स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
पहिया वाहन कंपनी होंडा टू व्हीलर्स (Honda 2Wheelers) ने अपने 110 सीसी स्कूटर Honda Dio पर स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है। ऑफर के तहत इस स्कूटर पर 5 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, यह कैशबैक सिर्फ SBI क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा। कैशबैक का फायदा उठाने के लिए EMI ट्रांजेक्शन करनी होगी। ऑफर का लाभ 1 मई से 30 जून तक लिया जा सकेगा।
Honda Dio BS6 की कीमत
होंडा डियो स्कूटर दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और डीलक्स में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 63,273 रुपये है, जबकि डीलक्स वेरिएंट की कीमत 66,671 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होती है। स्कूटर पर 3500 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस कीमत पर इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS Jupiter और Honda Activa 6G जैसे स्कूटर्स के साथ रहता है।
स्कूटर का स्पोर्टी लुक
होंडा डियो स्पोर्टी लुक के साथ आता है। इसमें हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट ऐप्रन, पिलियन ग्रैब रेल के साथ स्टेप्ड-अप सीट, और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट मिलते हैं। स्डैंडर्ड मॉडल में हेलोजन हेडलैंप, एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, और ब्लैक व्हील्स दिए जाते हैं। जबकि डीलक्स वर्जन में LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, और गोल्ड-कलर वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
इंजन की बात करें तो इसमें बीएस6 कंप्लायंट 109.51 सीसी का सिंगल सिलिंडर, फैन-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7.65hp की पावर और 9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसका वजन 103 किग्रा है। सेफ्टी के लिहाज से देखें तो स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।


Tags:    

Similar News