स्नैपचैट ला रहा डायनेमिक स्टोरीज फीचर, देश दुनिया से जुड़ी खबरें देख पाएंगे यूजर्स

स्नैपचैट ने अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर्स की घोषणा की है, इस फीचर्स की मदद यूजर्स अपने डिस्कवर फीड में खबरों और सूचनाओं को हाइलाइट कर सकेंगे। इस फीचर को डायनेमिक स्टोरीज नाम दिया है।

Update: 2022-04-14 03:50 GMT

स्नैपचैट ने अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर्स की घोषणा की है, इस फीचर्स की मदद यूजर्स अपने डिस्कवर फीड में खबरों और सूचनाओं को हाइलाइट कर सकेंगे। इस फीचर को डायनेमिक स्टोरीज नाम दिया है। यह फ़ीड ऑप्शन यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर दुनिया की सभी नई खबरों को देखने की अनुमति देगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेब पर वेरिफाइड मीडिया पब्लिशर्स और कंटेन्ट क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए कंटेन्ट से स्टोरीज तैयार करेगा। भारत, फ्रांस, अमेरिका और यूके में डायनामिक स्टोरीज़ की टेस्टिंग की जा रही है।

बता दें कि भारत में, स्नैपचैट अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषाओं में स्नैपचैट समुदाय के लिए ऑटोमेटिकली स्टोरीज क्रिएट करने के लिए मीडिया पार्टनर्स के RSS फ़ीड का उपयोग करेगा। स्नैपचैट ने मंगलवार, 12 अप्रैल को एक प्रेस रिलीज में डायनामिक स्टोरीज के लॉन्च की घोषणा की। अब स्नैपचैट के सदस्य अपने स्नैपचैट अकाउंट्स के डिस्कवर फीड में रीयल-टाइम में स्टोरीज अपडेट देखेंगे। डायनामिक स्टोरीज़ RSS फीड्स का उपयोग उस कंटेन्ट से स्टोरीज़ बनाने के लिए करेंगी, जिसे पब्लिशर्स ने पहले ही वेब पर जेनरेट कर लिया है।

भारत में, स्नैपचैट शुरू में जीक्यू इंडिया, मिस मालिनी, पिंकविला, स्पोर्ट्सकीडा, द क्विंट, टाइम्स नाउ और वोग इंडिया जैसे पब्लिशर्स का कंटेन्ट पेश करेगा। वहीं, यूएस में, स्नैपचैट एक्सियोस, ब्लूमबर्ग, सीएनएन, कॉम्प्लेक्स नेटवर्क्स, कोंडे नास्ट (सेल्फ, वोग), ईएसपीएन, इनसाइडर, न्यूयॉर्क पोस्ट, पेज सिक्स, सेल्फ, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द वाशिंगटन पोस्ट, टीएमजेड, वाइस और वोग के साथ जुड़ा हुआ है। बता दें कि यूके में ब्रिटिश वोग, जीक्यू यूके, द इंडिपेंडेंट और द मिरर स्नैपचैट के मीडिया पार्टनर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट ने हाल ही में कई नई फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की है। इस महीने की शुरुआत में, स्नैपचैट ने यूजर्स को सीधे YouTube ऐप से वीडियो शेयर करने के लिए एक नई फीचर दिया। इसने ऐप पर 13 से 17 वर्ष के बीच के यूजर्स की सुरक्षा के उद्देश्य से नया पेरेंटल कंट्रोल फीचर का एक सेट भी पेश किया।


Tags:    

Similar News