जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नई दिल्ली, बैंकिंग, फाइनेंस, मेटल और ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक Sensex 503.55 अंक यानी 1.27 फीसद चढ़कर 40,261.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 144.30 अंक यानी 1.24 फीसद चढ़कर 11,813.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो ऊर्जा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान के साथ बंद हुए। इनमें सबसे ज्यादा तेजी बैंक, मेटल और फार्मा सेक्टर में देखने को मिली।

इन शेयरों में रही तेजी

Sensex पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.51 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में 4.46 फीसद, पावरग्रिड के स्टॉक में 4.02 फीसद, एचडीएफसी के शेयर में 3.90 फीसद, सन फार्मा के शेयर में 3.39 फीसद, इंडसइंड बैंक के शेयर में 2.93 फीसद, टाइटन के शेयर में 2.75 और बजाज ऑटो के शेयर में 2.70 फीसद की बढ़त देखने को मिली। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, ओएनजीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनजर्व, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।


Tags: