Samsung ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G
स्मार्टफोन Galaxy M56 5G
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है, जो 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्लिम डिजाइन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन अब तक का सबसे पतला Galaxy M सीरीज़ डिवाइस है, जिसकी मोटाई मात्र 7.2mm है. यह पिछले Galaxy M55 5G की तुलना में 30% पतला और 33% ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले के साथ आता है.
क्या है वक्फ बाय यूजर, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल?
Samsung Galaxy M56 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Galaxy M56 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए). यह स्मार्टफोन 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon और Samsung India की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. HDFC कार्ड धारकों को ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. यह फोन दो कलर ऑप्शन – Black और Light Green में लॉन्च हुआ है.
Samsung Galaxy M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.73-इंच Full HD+ sAMOLED+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट
प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर चिपसेट
रैम और स्टोरेज: 8GB LPDDR5X RAM, 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर आधारित One UI 7
अपडेट सपोर्ट: 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन
रियर कैमरा:
50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
2MP मैक्रो लेंस
फ्रंट कैमरा: 12MP सेल्फी कैमरा, HDR वीडियो सपोर्ट
AI फीचर्स: ऑब्जेक्ट इरेज़र, इमेज क्लिपर और एडिट सजेशन जैसे स्मार्ट टूल्स
बैटरी और अन्य खासियतें
5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन
कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C, NFC
वजन: 180 ग्राम | मोटाई: 7.2mm