Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ नए कलर वेरिएंट में हुए लाॅन्च...जाने कीमत और दमदार फीचर्स

Samsung ने अपने लोकप्रिय डिवाइस Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ को नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध करा दिया है।

Update: 2021-02-20 03:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कSamsung ने अपने लोकप्रिय डिवाइस Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ को नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध करा दिया है। ये दोनों डिवाइस अब मिस्टिक नेवी कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होंगे। जबकि इन्हें मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रोंज और मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन में लाॅन्च किया गया था। वहीं अब इसमें मिस्टिक नेवी कलर ऑप्शन भी शामिल हो गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से....

कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Tab S7 को भारत में 54,999 रुपये की कीमत में लाॅन्च किया गया था, जबकि Galaxy Tab S7 + की कीमत 69,999 रुपये है। ये डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनके साथ यूजर्स कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर आप इन्हें खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड का उपयोग करते हैं तो 9,000 से 10,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7 + के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S7 में 11 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जबकि Galaxy Tab S7+ में 12.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। ये दोनों ही टैबलेट Qualcomm Snapdragon 865 प्लस प्रोसेसर पर काम करते हैं। इनमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसमें यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News