Realme 32 इंच FHD स्मार्ट टीवी और Realme Buds Q2 आज भारत में देंगे दस्तक...जाने कीमत और ऑफर

Realme का आज यानी 24 जून 2021 को एक मेगा इवेंट है। इसमें Realme Narzo 30 4G और 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी।

Update: 2021-06-24 03:04 GMT

Realme का आज यानी 24 जून 2021 को एक मेगा इवेंट है। इसमें Realme Narzo 30 4G और 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। साथ ही पहली बार भारतीय मार्केट में Realme की 32 इंच वाली FHD स्मार्ट टीवी देगी। साथ ही Realme Buds Q2 भी लॉन्च होंगे। Realme का यह मेगा इवेंट आज दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल Youtube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लाइवे देखा जा सकेगा।

Realme TV स्पेसिफिकेशन्स
Realme की नई 32 इंच वाली फुल एचडी प्लस स्मार्ट टीवी में एक अल्ट्रा ब्राइट फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही क्वाड स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा। इससे स्मार्ट टीवी में स्टीरियोस्कोपिक और क्लियर साउंड मिलेगी। बता दें कि भारतीय मार्केट में 32 इंच स्क्रीन साइज में बहुत कम टीवी मौजूद हैं, जो फुल एचडी डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आती है। आमतौर पर 32 इंच स्क्रीन साइज में HD Ready स्मार्ट टीवी देखने को मिलती हैं। ऐसे में Realme अपने नई फुल एचडी डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी के जरिए इस खाली स्पेस को भरने को कोशिश कर रही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Realme की अपकमिंग स्मार्ट टीवी बाकी 32 इंच वाली स्मार्ट टीवी से ज्यादा कीमत में आएगी।
Realme Buds Q2
Realme Buds Q2 इयरबड्स इन्वायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेश (ENC) सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटों का प्लेबैक टाइम मिलेगा। साथ ही Realme Buds Q2 में एक अलग गेमिंग मोड दिया गया है, जो लो लेटेंसी 88ms को सपोर्ट करेगा। Realme ने कंफर्म किया कि एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन Realme buds Q2 के इंडियन मॉडल में दिया गया है। इयरबड्स व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। Realme Buds Q2 को करीब 2,900 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। Realme Buds Q2 को इन-इनर डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 10mm डायनमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है।


Tags:    

Similar News

-->