Sectoral प्रदर्शन में रियल एस्टेट और फार्मा मजबूत

Update: 2026-07-04 13:26 GMT

Mumbai मुंबई :   कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

सप्ताहभर के कारोबार में निफ्टी में 0.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार के अंतिम कारोबारी सत्र में निफ्टी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,270 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सेंसेक्स में भी मजबूती देखने को मिली और यह 262 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,763 के स्तर पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स में कुल 0.86 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिली है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर सकारात्मक रूप से पड़ा है। इसके अलावा वैश्विक ब्याज दरों में नरमी की उम्मीदों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो इस सप्ताह रियल एस्टेट, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इन सेक्टरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली।वहीं दूसरी ओर पीएसयू बैंक और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में अपेक्षाकृत कमजोरी रही और ये सेक्टर दबाव में नजर आए। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Tags:    

Similar News