RBI ने दिया आम लोगों को तोहफा, रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट घटाया, कम हो जाएगी EMI

Update: 2025-12-05 04:47 GMT

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया है और रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट घटा दिया है. अब रेपो रेट 5.25 फीसदी हो गया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि रेपो रेट में कटौती तत्‍काल प्रभाव से लागू होगी. आरबीआई के इस कदम से होम लोन की ईएमआई कम हो जाएगी.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछला महीना हमारे लिए बड़ी चुनौती भरा रहा है, लेकिन अब आगे का महीने जीडीपी से लेकर महंगाई तक अच्‍छा रहने वाला है. हमारा महंगाई टारगेट 2 फीसदी रहने वाला है. दूसरी तिमाही में रीयल जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रहा है. इस साल के पहले छमाही में जीडीपी 8 फीसदी रहने का अनुमान है.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हम रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर रहे हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. आरबीआई के इस फैसले से अब रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी हो जाएगा.
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025 में रेपो रेट में 3 बार कटौती की है. फरवरी में आरबीआई ने 25 बेसिस पॉइंट रेपो रेट कट किया था. फिर अप्रैल में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई और जून में इस साल की सबसे बड़ी 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी. कुल मिलाकर इस साल रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट या 1 फीसदी रेपो रेट की कटौती हुई है.
वहीं इस साल की कटौती से पहले रेपो रेट की दरें दो बार स्थिर रहीं थी. हालांकि अब रेपो रेट 6.50 फीसदी से कम होकर 5.25 फीसदी पर आ चुका है.

Tags:    

Similar News

null