Instagram Night Ban को लेकर बढ़ा सवाल भारत में क्या बदलेगा नियम
Instagram पर रात का बैन क्या भारत में भी लागू
नई दिल्ली: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किशोरों (Teen Users) के इस्तेमाल को सीमित करने वाली नई व्यवस्था को लेकर भारत में भी चर्चा तेज हो गई है। Meta ने अमेरिका में हुए एक समझौते के तहत 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram और Facebook इस्तेमाल पर डिफॉल्ट रोक लगाने की सहमति दी है।
हालांकि, यह नियम फिलहाल भारत में लागू नहीं किया गया है। Meta की ओर से अभी तक भारत या अन्य देशों में इस तरह का नाइट बैन लागू करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अमेरिका में क्या बदलेगा?
अमेरिका में तय समझौते के अनुसार किशोर यूजर्स के लिए कई सुरक्षा फीचर लागू किए जाएंगे। इनमें—
रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram और Facebook पर रोक
रोजाना इस्तेमाल की समय सीमा तय करना
पैरेंटल कंट्रोल को मजबूत बनाना
स्कूल समय में नोटिफिकेशन सीमित करना
जैसे कदम शामिल हैं।
भारत में अभी क्या सुविधा है?
भारत में Instagram पहले से ही Teen Accounts, Sleep Mode और स्क्रीन टाइम कंट्रोल जैसे फीचर उपलब्ध कराता है। पैरेंट्स अपने बच्चों के अकाउंट की गतिविधियों और इस्तेमाल के समय को सीमित करने के लिए उपलब्ध सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं।
क्या आगे भारत में लागू हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में नियम सख्त हो रहे हैं। ऐसे में भविष्य में Meta भारत जैसे बड़े बाजारों में भी कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर ला सकता है, लेकिन फिलहाल रात 12 से सुबह 6 बजे तक का अनिवार्य बैन भारत के लिए घोषित नहीं हुआ है।