पोको (Poco) ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन पोको X3 Pro (Poco X3 Pro) लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 18,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. इसके अलावा इसका टॉप-एंड फोन (8GB+128GB) 20,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट के ज़रिए 6 अप्रैल को रखी जाएगी. इसके अलावा फोन पर कई तरह का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पोको अपने नए हैंडसेट पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांसैक्शन पर 10% (1,000 रुपये तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है.

ग्राहक इस फोन को तीन कलर ऑप्शन गोल्डेन ब्रोज़, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं फोन के फोन स्पेसिफिकेशंस के बारे में...
पोको X3 प्रो में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि फुल HD+ रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ और टच सैंपलिंग 240Hz मौजूद है. प्रोटेक्शन केलिए फोन पर Corning Gorilla ग्लास 6 प्रोटेक्शन दी गई है. सॉफ्टवेयर के तौर पर ये पोको लॉन्चर 2.0 (एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड) के साथ MIUI 12 पर काम करता है.
परफॉर्मेंस के लिए पोको X3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 8GB RAM के साथ आता है. फोन में UFS 3.1 स्टोरेज (128GB) मौजूद है.. इसका बेस मॉडल 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस के लिए लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी प्लस मौजूद है.
कैमरे के तौर पर पोको X3 Pro में 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5,160mAh की बैटरी
पावर के लिए इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा इसमें Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ HDR 10 सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स, ऑडियो क्वालिटी के लिए क्वालकॉम aptX HD, IR ब्लास्टर, हेडफोन जैक दिया गया है.


Tags: