जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पीएम किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan) स्‍कीम के तहत 2,000 रुपये की तीन किस्‍त यानी 6000 रुपये सीधे किसानों के अकाउंट में भेजा जाता है. सरकार का उद्देश्य इस योजना के द्वारा किसानों की आर्थिक मदद करना है.

इसके साथ ही पीएम किसान मानधन योजना (PM kasan maandhan pension scheme) के तहत किसानों के लिए पेंशन की सुविधा भी है. अगर आप पीएम किसान में अकाउंट होल्‍डर हैं, तो आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी. आपका डायरेक्‍ट रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन स्‍कीम में भी हो जाएगा. आइये जानते हैं इस स्कीम के फीचर और बेनिफिट्स.
क्या है पीएम किसान मानधन योजना
पीएम किसान मानधन स्‍कीम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान है. इस योजना में 18 साल से 40 साल तक का कोई भी किसान निवेश कर सकता है. इसके तहत किसान को 3000 रुपये की मिनिमम मासिक पेंशन मिलती है.
कैसे मिलेगी गारंटीड पेंशन?
- इस स्‍कीम में रजिस्‍टर्ड किसान को उम्र के हिसाब से मंथली निवेश करना होता है.
- 60 की उम्र के बाद किसान को मिनिमम 3000 रुपये मंथली या 36,000 रुपये सालाना गारंटीड पेंशन मिलेगी.
- इसके लिए अलग-अलग उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक मंथली निवेश किया जा सकता है.
- पीएम किसान मानधन में फैमिली पेंशन का भी प्रावधान है.
- खाताधारक की मौत हो जाने पर उसके जीवनसाथी को 50 फीसदी पेंशन मिलेगी.
- यानी अगर किसी किसान को 3000 रुपये की पेंशन मिलती है तो उसकी मृत्यु के बाद, उसके जीवन साथी को 1500 रुपये मिलेगी.
- फैमिली पेंशन में सिर्फ पति/पत्‍नी ही शामिल हैं.
PM Kisan लाभार्थी को कैसे होगा फायदा
पीएम किसान स्‍कीम के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 2000 रुपये की 3 किस्त यानी 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. ये रकम किसान के खाते में सीधा जारी की जाती है. इसके खाताधारक अगर पेंशन स्कीम पीएम किसान मानधन योजना में शमील होते हैं, तो उनका रजिस्‍ट्रेशन आसानी से हो जाएगा. साथ ही अगर किसान ये विकल्प चुनें तो पेंशन स्कीम में हर महीने कटने वाला कंट्रीब्‍यूशन भी इन्हीं 3 किस्त में मिलने वाली रकम से कट जाएगा. यानी, इसके लिए पीएम किसान खाताधारक को जेब से पैसे नहीं लगाने पड़ेंगे.
कैसे करना होता है निवेश?
पीएम किसान मानधन पेंशन योजना में आपको कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये हर महीने निवेश करना होता है. यह निवेश उम्र के हिसाब से करना होता है. इस लिहाज से एक साल में आपको अधिकतम 2400 रुपये और मिनिमम 660 रुपये देना होगा. 6 हजार रुपये में से अधिकतम योगदान 2400 रुपये कटे तो भी सम्मान निधि के 3600 रुपये आपके अकाउंट में बचेंगे. और फिर 60 की उम्र होने पर आपको हर माह 3 हजार पेंशन का फायदा मिलने लगेगा. साथ में सालाना 2000 की 3 किस्त भी आती रहेगी.
पेंशन योजना की खास बातें
- इसमें 18 से 40 साल तक के किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- किसान पेंशन के लिए खेती योग्य जमीन होना अनिवार्य.
- यह एक स्‍वैच्छिक एवं अशंदान पर आधारित पेंशन स्‍कीम है.
- इसमें 60 साल की उम्र पूरी होने तक प्रीमियम देना होगा.
- केंद्र सरकार भी किसानों के बराबर ही प्रीमियम जमा करेगी.
- इसका प्रबंधन भारतीय जीवन निगम (LIC) करेगा.
- इसका न्यूनतम प्रीमियम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये मासिक है.
- इस योजना में उम्र के हिसाब से प्रीमियम अलग-अलग होगा.


Tags: