Ola Electric का नया दावा, महज 14 दिनों में मिलेगी S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की डिलीवरी के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। Ola Electric इन दिनों एक डिलीवरी अभियान चला रही है, जिसके तहत ग्राहकों को S1 Pro खरीदने के 14 दिनों के अंदर डिलीवरी मिलेगी।

Update: 2022-05-31 01:06 GMT

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की डिलीवरी के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। Ola Electric इन दिनों एक डिलीवरी अभियान चला रही है, जिसके तहत ग्राहकों को S1 Pro खरीदने के 14 दिनों के अंदर डिलीवरी मिलेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ने हाल ही में संभावित ग्राहकों को एक ईमेल भेजा है, जिसमें Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए गारंटीड 14-दिन की डिलीवरी के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, ये 14 दिन कब से गिने जाएंगे इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

डिलीवरी के बारे में कंपनी ने कहा, "D2C डिलीवरी मॉडल में हमेशा आगे रहने वाली Ola Electric ग्राहक एक्सपीरिएंस और डिलीवरी के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में डिलीवरी शुरू होने के बाद से कंपनी ने रिजर्वेशन प्रक्रिया और फाइनेंस डिलीवरी TAT को काफी हद तक आसान बनाया है। वहीं, मार्च में परचेज विंडो खुलने के के बाद कंपनी ने S1 Pro को चार सप्ताह के भीतर, बाद में दो सप्ताह में चुनिंदा शहरों में डिलीवर किया।

हाल ही में खुली थी बुकिंग विंडो

ओला ने अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग विंडो को हाल ही में खोला था। इसके अलावा 5 शहरों में टेस्ट राइड शुरू की गई थी। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने ई-स्कूटर की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी भी की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सितंबर, 2021 में कंपनी ने अपनी पहली परचेज विंडो खोली थी, जिसके दो दिनों में 1,100 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई थी।

Ola S1 Pro में मिलते हैं ये फीचर्स

Ola S1 Pro स्कूटर को एक ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है, जिसमें आपको फुल-LED लाइट्स, 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्माइली-शेप्ड हेडलाइट, सिंगल-पीस सीट और फ्लैट फुटबोर्ड जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। साइज के मामले में इसमें आपको 1,345mm का व्हीलबेस, 36 लीटर की एक अंडर-सीट स्टोरेज क्षमता और 125 किग्रा का कार्ब वेट मिलता है। कलर विकल्प में आपको इस स्कूटर में 10 शानदार कलर चुनने का विकल्प भी मिलता है।

मिलता है जबरदस्त बैटरी रेंज

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पावर की बात करें तो इसमें आपको 8.5kW का बैटरी पैक मिलता है जो केवल 3 सेकंड में 40kmph तक जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा की है और 3.97 किलोवाट बैटरी पैक के साथ यह सिंगल चार्ज पर 181 किमी की रेंज देने का दावा करती है। हालांकि, इसकी ऑन रोड इसकी रेंज 100 से 120 किमी की है।


Tags:    

Similar News