Business व्यापार: एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 अक्टूबर, 2025 से गुजरात में 9.9 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगी।
एनटीपीसी ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि उसकी सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की एक समूह कंपनी द्वारा 9.9 मेगावाट (पवन ऊर्जा) की आंशिक क्षमता के वाणिज्यिक संचालन की तिथि (सीओडी) 25 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी।
फाइलिंग में आगे कहा गया है कि यह क्षमता राज्य के भुज में स्थित 92.4 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का हिस्सा है।
इसके साथ, एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता 84,049 मेगावाट हो जाएगी।
विद्युत मंत्रालय के अधीन एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी है।
Tags: