World वर्ल्ड: जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर ने अपने कारोबारी ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी के तहत देश में कुछ फैक्ट्रियों का संचालन अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। हालांकि किन संयंत्रों को प्रभावित किया जाएगा और बंदी स्थायी होगी या अस्थायी इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
इस बीच, जापान के एक सार्वजनिक प्रसारक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी विश्वभर में 10,000 से अधिक अतिरिक्त नौकरियां घटाएगी।
कंपनी ने पहले ही उत्पादन क्षमता में 20% तक की कमी करने और 9,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा नवंबर 2024 में की थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निसान को 4.7 से 5 अरब डॉलर तक के शुद्ध घाटे का अनुमान है, जो इसके लिए एक रिकॉर्ड घाटा होगा।