फोर्ड इंडिया (Ford India) ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. इस कार में जिसमें ग्राहकों को दो बॉडी स्टाइल से चुनने का विकल्प दिया गया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस व्हीकल को इकोस्पोर्ट एसई (Ford EcoSport SE) नाम दिया गया है. नया लाइनअप क्रमशः पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये है.


फोर्ड इंडिया ने कहा कि नए वेरिएंट के फीचर्स और डिजाइन को इसके अमेरिकी और यूरोपियन पार्टनर्स से इंस्पायर्ड है, जहां कॉम्पैक्ट एसयूवी बिना रियर-माउंटेड स्पेयर व्हील के बेचे जाते हैं. नया व्हीकल आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले पंचर किट के साथ आता है, इसके जरिए ग्राहक टायर डैमेज को कुछ ही मिनट में रिपेयर कर सकते हैं, साथ ही इसके लिए टायर को उसकी जगह से हटाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

फोर्ड इंडिया के मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनय रैना ने कहा, "ग्राहक तेजी से डिजाइन और लुक की तरफ आकर्षित होकर ग्लोबल बेंचमार्क को फॉलो करते हैं और गाड़ियों में अनोखी चीजों की तलाश करते हैं, ये सबकुछ आपको नई इकोस्पोर्ट एसई में मिलेगा. एसई इकोस्पोर्ट ग्राहकों को मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है.

कंपनी ने कहा, SYNC 3 जैसी आउटस्टैंडिंग सेफ्टी और बेस्ट-इन-सेगमेंट टेक्नोलॉजी इसे लैस नई ईकोस्पोर्ट एसई में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका 1.5 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 122 पीएस की पावर देता है जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 PS पावर जनरेट करता है . दोनों इंजनों को फोर्ड के रिस्पोंसिव और फुर्तीले 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में जोड़ा जाएगा.

नई EcoSport SE SUV में क्या है अलग
मौजूदा इकोस्पोर्ट और नई SUV के बीच बड़ा अंतर है इसका पिछला हिस्सा. इकोस्पोर्ट एसई में एक नया टेलगेट शामिल किया गया है जो क्रोम स्लैट और एक नए नंबर प्लेट हाउसिंग के साथ आता है. साथ में एक नया डुअल-टोन रियर बम्पर भी दिया गया है. एसई ट्रिम में 16 इंच के हाई ग्लॉस सिल्वर अलॉय व्हील्स का एक सेट भी मिलता है और फॉगलैंप्स नए डिजाइन के हैं. बाकी बाहरी एलीमेंट्स काफी हद पहले की तरह ही हैं, जिनमें क्रोम डिटेल के साथ हेक्सागोनल ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ बड़े प्रोजेक्टर हेडलाइट्स शामिल हैं.


Tags: