New Delhi: मार्च में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटी, केवल 3.8% रही

Update: 2025-04-21 14:20 GMT

New Delhi नई दिल्ली: मार्च 2025 में देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 3.8% रह गई, जबकि मार्च 2024 में यह 6.3% थी। हालांकि फरवरी 2025 की तुलना में (3.4%), इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, स्टील और बिजली क्षेत्रों की वृद्धि भी क्रमश: 1.6%, 0.2%, 7.1% और 6.2% तक सीमित रही। उर्वरक उत्पादन में इस दौरान 8.8% की तेज़ बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने इसमें 1.3% की गिरावट आई थी। सीमेंट उत्पादन में भी बढ़त बनी रही और यह मार्च 2025 में 11.6% रहा, जबकि एक साल पहले यह 10.6% था।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान इन आठ कोर क्षेत्रों की औसत वृद्धि दर घटकर 4.4% रही, जबकि 2023-24 में यह 7.6% थी। इन आठ क्षेत्रों का इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में 40.27% योगदान होता है

Tags:    

Similar News