New Delhi: सुरक्षा मानकों और बढ़ती लागत के कारण कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

Update: 2025-04-03 14:02 GMT

New  Delhi नई दिल्ली: बढ़ती इनपुट लागत, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए कई कार निर्माता कंपनियों ने अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए यह कदम जरूरी है।

मार्केट लीडर मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह 8 अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में ₹2,500 से ₹62,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। यह इस साल की दूसरी वृद्धि होगी, इससे पहले 1 फरवरी को कंपनी ने ₹32,500 तक दाम बढ़ाए थे।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अप्रैल से 3% तक की मूल्य वृद्धि की पुष्टि की है। वहीं, हुंडई, टाटा मोटर्स, किया इंडिया और होंडा कार्स ने भी अगले कुछ दिनों में कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है।



Tags:    

Similar News