आधार अपडेट से पहले जरूर ध्यान दें ये बातें, वरना होगा भारी नुकसान

आधार कार्ड अपडेट करने से पहले किसी भी आधार कार्ड होल्डर को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए. वरना भविष्य में आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Update: 2022-02-21 03:11 GMT

आधार कार्ड अपडेट करने से पहले किसी भी आधार कार्ड होल्डर को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए. वरना भविष्य में आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल आधार कार्ड अपडेट करने की अपनी कुछ सीमाएं होती हैं. इसमें कितनी बार भी बदलाव नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आधार कार्ड में बदलाव करने से पहले ध्यान देना चाहिए कि क्या आधार कार्ड में बदलाव करना बेहद जरूरी है? अगर ऐसा करना जरूरी हो, तभी आधार कार्ड में आधार एड्रेस, आधार जन्मतिथि और आधार लिंग में बदलाव करना चाहिए।

कितनी बार आधार में बदलाव संभव?

साल 2019 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (uidai) ने नाम, जन्मतिथि और जेंडर (लिंग) के बदलाव की एक लिमिट सेट कर दी थी। इसके तहत एक आधार कार्ड होल्डर आधार में अपना नाम केवल दो बार ही अपडेट कर सकता हैं। इस बदलाव के लिए किसी आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह बदलाव ऑनलाइन मोड से किए जा सकते हैं। इसके अलावा जन्म तारीख में एक ही बार बदलाव किया जा सकेगा। वो भी तक संभव होगा, जब डेट दर्ज करते समय कोई गलती हुई होगी। इसके साथ ही जन्मतिथि की तारीख में बदलाव 3 साल कम या ज्यादा किया जा सकेगा। वही ऑनलाइन मोड में लिंग या जेंडर में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। वहीं जेंडर डिटेल में बदलाव करने के लिए आपको आधार सेंटर पर विजिट करना होगा।

आधार में बार-बार बदलाव के नुकसान

अगर आप जन्मतिथि में दूसरी और आधार जेंडर और आधार एड्रेस में तीसरी बार बदलाव करेंगे, तो ऐसा करना अपवाद माना जाएगा। ऐसे बदलाव को संदेह माने जाते हैं. इससे अधिकारी सतर्क हो जाते हैं. इसके लिए आपको अपने रीजनल ऑफिस विजिट करना होगा है। इसके बाद काफी जांच-प्रक्रिया के बाद बदलाव संभव हो पाते हैं।


Tags:    

Similar News

-->