मिडिल ईस्ट वॉर, भारत में प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं, बड़ा झटका...

नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं.

Update: 2026-03-20 09:50 GMT

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी. एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंश और अधिक माइलेज के लिए किया जाता है.
रिपोर्ट के मुताब‍िक, इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी. मुंबई में 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा और चेन्‍नई में 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. नई दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है और डीजल की कीमत ₹90.03 है. इसी तरह, चेन्‍न्ई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹100.80 है और डीजल के दाम ₹92.39 प्रति लीट है.
Tags:    

Similar News