भारत में महंगी हुई Mi TV, इन मॉडलो की बढ़ जाएंगी दाम

भारत में फेस्टिवल सीजन के दौरान Mi Tv की भारी डिस्काउंट पर बिक्री की जा रही थी।

Update: 2021-01-06 10:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत में फेस्टिवल सीजन के दौरान Mi Tv की भारी डिस्काउंट पर बिक्री की जा रही थी। लेकिन Xiaomi ने नए साल में अपनी Mi Tv की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। Xiaomi ने Mi Tv के 7 मॉडल की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भारत में Mi Tv के चार मॉडल की कीमत में इजाफा कर दिया था। ऐसे में पिछले दो माह में यह दूसरा मौका है, जब Xiaomi की तरफ से तीन Mi Tv की कीमत में इजाफा किया गया है। Xiaomi की तरफ से स्मार्ट टीवी की कीमत में अधिकतम 3000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

कीमत में हुआ कितने का इजाफा
Xiami की तरफ से चार कैटेगरी में Mi TV की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने स्मार्ट टीवी के स्टैंडर्ड एडिशन HD TV की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया है। वही Horizon Edition (स्लिम बेजेल) HD TV में करीब 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। वही FHD मॉडल की कीमत में करीब 2,500 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं 4K मॉडल करीब 3000 रुपये महंगा हो गया है। Mi Tv की बढ़ी हुई कीमतों को Mi.com, Amazon India, Flipkart वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। साथ ही अन्य पॉप्युलर ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स को नई कीमतों को जानकारी दे दी गई है।
Xiaomi Mi Tv की बढ़ी कीमतें
मॉडल पुरानी कीमत बढ़ी कीमत नई कीमत
32 इंच Mi Tv 4A ₹13,999 ₹1,000 ₹14,999
32 इंच Mi Tv 4A Horizon Edition ₹14,499 ₹1,500 ₹15,999
43 इंच Mi Tv 4A Pro ₹22,499 ₹2,500 ₹24,999
43 इंच Mi Tv 4A Horizon Edition ₹23,499 ₹2,500 ₹25,999
43 इंच Mi Tv 4X ₹25,999 ₹3,000 ₹28,999
50 इंच Mi TV 4X ₹31,999 ₹3,000 ₹34,999
55 इंच Mi TV 4X ₹36,999 ₹3,000 ₹39,999


Tags:    

Similar News

-->