मारुति और टाटा का दबदबा कायम, एसयूवी कारों की बढ़ी डिमांड

Update: 2023-04-12 06:19 GMT

भारतीय :  भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मार्च में भी भारत में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में Maruti Brezza रही। भारत में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक मारुति, टाटा, हुंडई है। चलिए आपको बताते हैं मार्च के महीने में किसने बाजी मारी है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले महीने भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने मार्च में 17,599 यूनिट्स की सेल की है जिसके बाद वो सबसे अधिक लोकप्रिय हैचबैक कारों की लिस्ट में शामिल हो गई। बिक्री में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च 2022 में मारुति ने हैचबैक की 13,623 यूनिट्स की सेल की है।

Tags:    

Similar News