व्यापार | अगर आप भी बिना किसी जोखिम के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी स्कीम एक बेहतरीन मौका हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने का आखिरी अवसर 31 मार्च 2025 तक है, यानी अगर आपने अभी तक इस स्कीम में निवेश नहीं किया है तो समय बहुत कम बचा है। इस विशेष स्कीम में निवेश कर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं और आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।