New Delhi नई दिल्ली : केफिन टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को नियामकीय मानदंडों के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले का निपटारा करने के लिए बाजार नियामक सेबी को 87.7 लाख रुपये का भुगतान किया।
यह घटनाक्रम केफिन टेक्नोलॉजीज द्वारा अगस्त 2024 में एक निपटान आवेदन दायर करने के बाद सामने आया है, जिसमें नियामक से न्यायिक कार्यवाही का निपटारा करने का अनुरोध किया गया था।
सेबी प्रवर्तन कार्यवाही नहीं करेगा
निपटान आदेश के अनुसार, बाजार नियामक केफिन टेक्नोलॉजीज के खिलाफ उल्लंघनों के लिए प्रवर्तन कार्यवाही शुरू नहीं करेगा। हालाँकि, यदि कोई गलत बयानी पाई जाती है या कंपनी समझौते की किसी भी शर्त का उल्लंघन करती है, तो सेबी आगे की कार्रवाई करने का अधिकार रखता है।