New Delhi नई दिल्ली: देश की प्रमुख टाइल निर्माता कंपनी कजारिया सेरामिक्स ने चौथी तिमाही में उम्मीद से काफी कमजोर नतीजे दर्ज किए हैं। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 58% गिरकर 42.52 करोड़ रुपये रह गया, जबकि विश्लेषकों ने 101 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।

कंपनी ने ऐलान किया है कि उसका प्लाईवुड कारोबार, जो लगातार घाटे में चल रहा है, अब बंद किया जाएगा। इस खंड में उसे इस तिमाही में 307.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में महज 26.8 करोड़ रुपये था।

राजस्व में भी केवल 1% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 1,222 करोड़ रुपये रहा, जबकि उम्मीद 1,283 करोड़ रुपये की थी। 

Tags: