Business व्यापार : प्लास्टिक और एफआरपी मोल्डिंग कंपनी ज्योति ग्लोबल प्लास्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने 35.44 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 62-66 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ 4 अगस्त को पूंजी बाजार में आएगा।
एसएमई इश्यू 6 अगस्त को बंद होगा और कंपनी के शेयर एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 43.20 लाख इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 10.5 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। कंपनी ने कहा कि उसने 53.70 लाख इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए 62 से 66 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है।