Investors को मिलेगा higher returns

शेयर बायबैक में बदलाव

Update: 2026-06-27 14:42 GMT

Business बिजनेस : लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयरों पर सोमवार को निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। कंपनी ने अपने शेयर बायबैक ऑफर को लेकर एक अहम संशोधन किया है, जिससे बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है।

कंपनी ने अपने शेयर बायबैक की कीमत को ₹18 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹20 प्रति शेयर कर दिया है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के साथ ही बायबैक के तहत खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या में कटौती की गई है। पहले जहां कंपनी 60 लाख इक्विटी शेयरों की बायबैक करने की योजना में थी, अब इसे घटाकर 54 लाख शेयर कर दिया गया है।

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, यह फैसला कुल बायबैक राशि को लगभग समान बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। पहले इस बायबैक योजना को 24 जून 2026 को बोर्ड ने मंजूरी दी थी। इसके तहत अधिकतम ₹10.80 करोड़ तक के शेयर वापस खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा गया था।इन शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर निर्धारित है। संशोधित प्रस्ताव के बाद अब कंपनी की बायबैक संरचना में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन कुल वित्तीय आउटफ्लो लगभग पहले जैसा ही रहेगा।

कंपनी का यह बायबैक उसकी मौजूदा चुकता इक्विटी पूंजी का करीब 7.76 प्रतिशत हिस्सा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बायबैक कीमत में बढ़ोतरी से निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है, हालांकि शेयरों की संख्या में कटौती का असर भी देखने को मिल सकता है।अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि बाजार इस बदलाव को किस तरह लेता है और शेयर की चाल पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

Tags:    

Similar News