भारत-ईयू free trade समझौते की वार्ता तेज

Update: 2025-04-15 15:52 GMT

New Delhi नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ता को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अगला दौर 12 से 16 मई तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव ने बताया कि दसवें दौर की बातचीत में वस्तुओं, सेवाओं, निवेश और सरकारी खरीद में बाजार पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत और यूके के बीच FTA को लेकर भी प्रयास जारी हैं, जहां दोनों पक्ष लंबित मुद्दों को सुलझाने में लगे हैं। इसके अलावा भारत और चिली के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की वार्ता 1 अप्रैल को शुरू हो चुकी है। चिली, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (LAC) क्षेत्र में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, और 2024-25 के अप्रैल-फरवरी के दौरान दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार 3.59 अरब डॉलर रहा

Tags:    

Similar News