हुरुन ग्लोबल सूची:12 भारतीय, रिलायंस सबसे ऊपर, आईटीसी बाहर

दुनिया की शीर्ष-500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय हैं। घरेलू कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर है।

Update: 2021-08-21 04:17 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया की शीर्ष-500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय हैं। घरेलू कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर है। हुरुन ग्लोबल 500 सूची में 48 कंपनियां इस बार बाहर हुई हैं। इनमें 2020 में 480वें स्थान पर रहने वाली आईटीसी भी शामिल है।     

हुरुन रिसर्च के मुताबिक, भारतीय कंपनियों में टीसीएस व एचडीएफसी बैंक दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल 2.44 लाख करोड़ डॉलर पूंजी के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

माइक्रोसॉफ्ट 2.11 लाख करोड़ डॉलर के साथ दूसरे, अमेजन (1.8 लाख करोड़) तीसरे और अल्फाबेट (1.7 लाख करोड़) चौथे पायदान पर है। हुरुन की इस सूची में दुनिया की 39 सरकारी कंपनियों को ही जगह मिली है। इसमें एसबीआई अकेली भारतीय कंपनी है। 


Tags:    

Similar News

-->