घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जाने आपके शहर कीमत

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है।

Update: 2022-03-22 09:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। देश में आज से घरेलू एलपीडी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी। आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे।

किस शहर में घरेलू LPG सिलेंडर का दाम कितना?
दिल्ली में आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपये से बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 949.50 रुपये देने होंगे और अगर कोलकाता में आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेंगे तो आपको 976 रुपये चुकाने होंगे। यहां पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 रुपये हो गई है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। वहीं बिहार के पटना में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब आपको 1039.5 रुपये में मिलेगा, जो पहले 998 रुपये का था।
गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय बाजरों में रूस और उक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़े थे, जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी थी।





Tags:    

Similar News

-->