World वर्ल्ड: हुवावे टेक्नोलॉजीज अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रोसेसर, Ascend 910D, का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुवावे ने कुछ चीनी कंपनियों से इस चिप के तकनीकी परीक्षण के लिए संपर्क किया है।
Ascend 910D प्रोसेसर को Nvidia के H100 चिप से अधिक शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके पहले बैच का वितरण मई के अंत तक शुरू हो सकता है। इसके साथ ही हुवावे की योजना है कि वह अगले महीने अपने Ascend 910C चिप्स का बड़े पैमाने पर वितरण शुरू करेगा।